दिल्ली में भारी बारिश, अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द की
जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई रिकॉर्ड बारिश हुई है। जिसके कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों की रविवार की छुट्टी को रद्द करके वर्षा से प्रभावित इलाकों में निरीक्षण करने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बता दें कि दिल्ली में 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक बारिश हुई।
केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा कि
"कल दिल्ली में 126 मिमी बारिश हुई। मानसून सीजन की कुल बारिश का 15 फीसदी सिर्फ 12 घंटों में हुआ। जलभराव से लोग काफी परेशान थे। आज दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर समस्या वाले इलाकों का निरीक्षण करेंगे।" सभी विभागों के अधिकारियों को रविवार की छुट्टी रद्द करने और मैदान पर उतरने का निर्देश दिया गया है, ”
भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली में रविवार सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई जोकि एक रिकॉर्ड है। यह भारी वर्षा उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के बीच पर्याप्त संपर्क के कारण हुई है। जिससे दिल्ली के निवासियों को व्यापक असुविधा हुई है।