संवाददाता मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान|
15 हुनर सीखेंगे बालक बलिकाए |
पाली | हेल्पिंग शिवकन्या वेलफेयर सोसाइटी पाली द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं हस्तकला कौशल शिविर का शुभारंभ सिवाजी नगर स्थित विवेकानंद स्कुल में आयोजित किया जा रहा है।
सोसायटी की अध्यक्ष प्रियंका जोड बताया कि इस शिविर में सिलाई, कढ़ाई-बुनाई, ब्यूटी पार्लर, सॉफ्ट टॉयज, मेहंदी, कुकिंग, डांस पेंटिंग, संगीत, कराटे, कंप्यूटर नॉलेज, कर्सिव राइटिंग, इंग्लिश स्पोकन इत्यादि क्लासेज चलाई जा रही है|
यह शिविर 24 जून तक चलेगा | इस दौरान अध्यक्ष प्रियंका जोड़, नेहा बामणिया, प्रेम बाया, यश बाबानी, अजय, धर्मेश दलराज, रेखा चौहान, मुस्कान, पायल सेन, दिव्या , तनुजा, FFD डांस ग्रुप व द म्यूजिकल परिंदे आदि सदस्य शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे है।