हिण्डोली बून्दी (धर्मेन्द्र सुवालका) उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अवैध गांजे की खेती करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में एक दर्जन से ऊपर गांजे की अवैध रूप से खेती की जा रही है जिसकी सुरक्षा के लिए लोहे की जाली का उपयोग किया जा रहा है। व सवांददाता ने जब इसकी जानकारी विद्यालय की प्रिंसिपल से ली तो उन्होंने बताया कि वह अभी बाहर है। इसकी जानकारी उनको नही है।सवांददाता ने जब कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण मीणा व अन्य स्टॉफ से जानकारी मांगी तो उन्होंने ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की उसके बाद पुलिस को गांजे के पौधों की सूचना दी हिंडोली पुलिस मौके पर पहुँची और पौधों के सेंपल लेकर जांच शुरू कर दी।
विद्यालय परिसर में अगर अवैध गांजे के पौधे लगे हुए हैं तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है , निशा उपाध्याय - प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. उमर
क्षेत्र के उमरगांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अवैध गांजे की खेती का मामला सुनने में आया है उसकी जांच करवाई जाएगी
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखमा राम मीणा