जयपुर। हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में एक नई पैशन प्रो XTec मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी इस नई बाई को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एसएमएस और कॉल अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। बाईक को 74,590 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। नई बाइक हीरो मोटोकॉर्प की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। आइये इसकी कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं।
हीरो पैशन प्रो एक्सटेक वेरिएंट
Hero MotoCorp ने Passion Pro XTec को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। हीरो पैशन प्रो XTec के ड्रम वेरिएंट की कीमत 74,590 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 78,990 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। ब्रांड इस कीमत में शामिल 5 साल का वारंट दे रहा है। आइये इसकी कीमत और फीचर्स पर नजर डालते है
हीरो पैशन प्रो एक्सटेक में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,एसएमएस और कॉल अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, कम ईंधन संकेतक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, एकीकृत यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिये गये हैं।
पैशन प्रो एक्सटेक इंजन
नया पैशन प्रो XTec 110cc BS-VI कंप्लेंट इंजन के साथ आता है जो 7500 rpm पर 9 bhp की पावर और 5000 rpm पर 9.79 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नया पैशन प्रो XTec बेहतर ईंधन दक्षता के लिए पेटेंट i3S तकनीक के साथ आता है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Passion Pro XTec में साइड-स्टैंड इंडिकेटर और 'साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ' मिलता है। इसके अतिरिक्त, मोटरसाइकिल डिस्क ब्रेक और एक कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के विकल्प के साथ भी आती है।