जयपुर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हीरोपंती के सीक्वल हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्सर टाइगर श्रॉफ का एक्शन दर्शकों का दिल जीत ही लेती है। लेकिन हीरोपंती 2 ट्रेलर में दर्शकों को कुछ टाइगर श्रॉफ के ने चिर परिचित एक्शन किया जो कि दर्शकों को खास पंसद नहीं आया। हालांकि, इस फिल्म में विलेन का रोल कर रहे नवाजुद्दीन सिद्दकी की एक्टिंग दर्शकों को सिनेमा हॉल में खींच सकती है।
टाइगर का ओवर एक्शन नहीं आया पसंद
इस बार टाइगर ने अपने खतरनाक और ओवर एक्शन्स से सभी को निराश कर दिया है। ट्रेलर में कुछ भी ऐसा देखने को नहीं मिला कि फैंस मूवी देखने के लिए उत्साहित हो। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर क्रेज, एक्साइटमेंट और क्यूरोसिटी सब कुछ खत्म हो चुकी है।
साइबर क्राइम पर आधारित हैं फिल्म
'हीरोपंती 2' साइबर क्राइम पर आधारित है। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी को साइब क्राइम की दुनिया का बादशाह बताया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन लैला का किरदार निभा रहे हैं जबकि उनका सामना टाइगर श्रॉफ यानी बबलू करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत नवाजुद्दीन की दमदार एक्टिंग से होती है। इस ट्रेलर में लैला का डायलोग, 'मुझे मार दोगे तो दुनिया को जादू कौन दिखायेगा' इसके बाद नवाज चाकू से एक व्यक्ति पर लगातार हमला करते हैं और कहते हैं ये है जादू।' इसके बाद नवाज की हंसी उनकी किक मूवी की याद दिलाती है। इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि दुनिया में हो रहे साइबर क्राइम के पीछे लैला का हाथ है, जिसे रोकने के लिए बबलू को ढूंढना जरूरी है।
दूसरी तफर में तारा सुतारिया की एक्टिंग भी कुछ खास नहीं दिखाई दे रही है। ट्रेलर पूरे 3 मिनट 38 सेंकड का है जिसमें पूरी फिल्म की कहानी समझ आ रही है। तारा सुतारिया से लोगों को इस बार कई ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन हमेशा की तरह इस बार फिर भी उन्होंने फैंस की सारी अपेक्षाओं पर पानी फेरती दिख रही हैं। 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी फिल्म