संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजा गेट बूंदी में दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी सामग्री की वितरित
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोजा गेट बूंदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष रैगर द्वारा दिव्यांग बच्चो को स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई। वरिष्ठ अध्यापक रजिया खातून ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए एवं आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरणादायक कहानी बताइए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक रजिया खातून, किशनलाल वर्मा व अध्यापक राम प्रसाद मीना सैनी , प्रभा छापरवाल उपस्थित रही।