ब्राह्मणों का इतिहास सामाजिक समरसता का रहा -घनश्याम तिवाडी
सनाढ्य भवन में ब्राह्मण समाज ने तिवाडी को फूलमालाओं से लादा
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 16 जून। नवनियुक्त राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी का राज्यसभा सांसद बनने के बाद कोटा में प्रथम बार आगमन होने पर ब्राह्मण समाज कोटा के द्वारा सनाढ्य ब्राह्मण सभा भवन महावीर नगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी ने कहा कि ब्राह्मणों का अब तक का इतिहास सामाजिक समरसता का रहा है समाज के हर वर्ग को शिक्षा स्वास्थय संस्कृति एवं रोजगार से जोड़कर समाज उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देता आया है दे रहा हे और आगे भी देता रहेगा।
ब्राह्मण की पहचान सदैव संस्कार स्वाभिमान एवं कर्मशील के रूप में है जिसे सभी को अंगीकार एवं स्वीकार करना होगा। ब्राह्मण जनों को शिक्षा और संस्कार पर ध्यान देकर अपनी गरिमा को बनाए रखने की आज के समय में महती आवश्यकता है ।तिवाडी ने कहा कि समाज के लिए राजनीतिक शुचिता को साथ रखते हुए सदैव कर्मशील प्राणी के रूप में आज तक साथ निभाता आया हूं और आगे भी निभाता रहूंगा यह विश्वास दिलाता हूं
भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के लिए सदैव प्रार्थना करता रहता है इसी के चलते हैं ब्राह्मण समाज आज तक अपने वर्चस्व पर कायम है, समाज को संस्कृति एवं संस्कारों से ही सदैव ओतप्रोत रहकर ही कार्य करना चाहिए। समाज के लिए जितना होगा वह करने की हर संभव कोशिश करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
ब्राह्मण समाज कोटा के विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों द्वारा सनाढ्य सभा भवन महावीर नगर प्रथम में आयोजित स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम में एक जाजम पर जुट कर राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया । ब्राह्मण समाज कोटा की ओर से कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, भाजपा नेता भजनलाल शर्मा, का माल्यार्पण साफाबंदी कर स्वागत व अभिनंदन किया गया
ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों एवं विभिन्न तडों के द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया संरक्षक राजेंद्र शर्मा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पाठक, सनाढ्य ब्राह्मण उत्थान समिति से रघुवीर शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, सर्व ब्राह्मण समाज एवं समता आंदोलन के डॉ अनिल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा से रम्मू पंडित, पत्रकार संगठन आई एफ डब्ल्यू जे के जिला अध्यक्ष के के शर्मा कमल , ब्राह्मण कल्याण परिषद से अनिल तिवारी बृजराज गौतम धर्मेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शर्मा, अखिल ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी से प्रिया शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना शर्मा, कैथून से भाजपा नेता गायत्री शर्मा, विजय शर्मा विजय भारद्वाज लहरी शंकर गौतम ,गौतम समाज से जगमोहन गौतम अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा से दिनेश शर्मा एसएन शर्मा दीपक शर्मा विजय भारद्वाज समेत अनेक गणमान्य ब्राह्मण जनों ने फूल मालाओं साफा बंदी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया
ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों, दाधीच समाज,पारीक समाज ,आदि गौड़ समाज, औदीच्य समाज ,गौतम समाज, भार्गव समाज, समेत समस्त ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।