स्वायत्त शासन मंत्री के आतिथ्य में होगा गृह प्रवेश एवं कब्जा वितरण समारोह

देश की अनूठी पशुपालक एकीकृत आवासीय योजना में गृह प्रवेश आज


स्वायत्त शासन मंत्री के आतिथ्य में होगा गृह प्रवेश एवं कब्जा वितरण समारोह

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 19 जून। देश की पहली आधुनिक देवनारायण पशुपालक एकीकृत आवासीय योजना में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के आतिथ्य में 19 जून को गृह प्रवेश एवं कब्जा वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है समारोह स्थल पर रविवार को बड़ी संख्या में पशुपालक अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे और देश की अनूठी योजना में गृह प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को न्यास के अधिकारी पहुंचे आवासीय योजना के परिसर में कार्यक्रम स्थल का की तैयारियों का निरीक्षण किया। पर्किंग ,कार्यक्रम पिस्टल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर विकास न्यास सचिव राजेश जोशी ने बताया कि देवनारायण एकीकृत आवासीय योजना में पशु पालकों के लिए सभी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गृह प्रवेश एवं कब्जा पत्र वितरण का कार्यक्रम रविवार को प्रातः 11 बजे देवनारायण नगर में किया जायेगा। जिसमें आवासीय योजना में आवेदन करने वाले सभी पशुपालक मौके पर उपस्थित रहेंगे। योजना में प्रथम चरण में 501 आवेदकों को शिफ्ट करने का कार्य पूरा किया जायेगा। परीक्षण के दौरान न्यास ओ एस डी आर डी मीणा मुख्य अभियंता ओ पी वर्मा अधीक्षण अभियंता राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।