प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय ने जांच के लिए 3-सदस्यीय समिति गठित की

जयपुर। पंजाब दौर पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने जांच के लिए 3 सस्दीय समिति गठित कर दी है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को समिति से जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये हैं।

तीन सदस्यीय समिति का नेतृत्व सचिव (सुरक्षा), कैबिनेट सचिवालय सुधीर कुमार सक्सेना करेंगे, और इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो के संयुक्त निदेशक बलबीर सिंह और विशेष सुरक्षा समूह के महानिरीक्षक एस सुरेश भी शामिल होंगे। समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने की सलाह दी गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जांच करने के लिए पंजाब सरकार ने भी गुरुवार को एक उच्च स्तरीय समिति गठित किया जिसके कुछ ही घंटों बाद ही गृहमंत्रालय ने नई समिति गठित की है।
पंजाब सरकार द्वारा गठित समिति को लेकर पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने कहा कि इसे अस्वीकृत किया जाना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई यह समिति कभी भी कुछ भी पता नहीं लगा पाएगी क्योंकि वह खुद इस साजिश में शामिल हैं।

पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध
गौरतलब है कि प्रधान मंत्री मोदी, जो बुधवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करने और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले थे। सुरक्षा में चूक की वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैली रद्द कर दी और 30 किमी पहले से ही के भटिंडा हवाई अड्डे पर लौट आए थे।

एक बयान में, एमएचए ने घोषणा की कि हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किमी दूर, पीएम का काफिला, जो एक फ्लाईओवर पर था, आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया था।
बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।" हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सुरक्षा संबंधी आरोपों को खारिज कर दिया है।