राजस्थान एकाउन्टेटस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जैन का सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

राजस्थान एकाउन्टेटस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जैन का सम्मान समारोह
सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव समाज के काम आए - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

कोटा 7 अगस्त। राजस्थान लेखा सेवा से सेवानिवृत्त राजस्थान एकाउन्टेट्स एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जैन का रविवार को छप्पन भोग परिसर में राजस्थान लेखासेवा, अधिनस्थ लेखासेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिक अभिनन्दन आयोजन समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश जैन का साफा पहना कर, शाॅल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभव समाज के काम आए एवं उसका लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद श्री जैन अधिक ऊर्जा, आत्मविश्वास के साथ समाज सेवा का अपना संकल्प पूरा कर पायेंगे। राजकीय सेवा में नियमों एवं प्रक्रियाओं की पालना करते हुए अपने प्रोफेशन के अनुसार विभाग की समस्या एवं कठिनाइयों के लिए राज्य एवं जिला स्तर के हर मंच पर श्री जैन ने हक की लड़ाई लड़ी। एकांउट सर्विस के अंदर वे हमेशा सक्रिय रहे, राज्य सरकार से चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो उन्होंने अपने विभाग एवं अपने साथी कर्मचारियों की समस्याएं निर्भीकता से रखी।
श्री दिनेश जैन ने सदैव कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ी है। राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता ने श्री जैन को जुझारू कर्मचारी नेता बताया तथा श्री जैन द्वारा कर्मचारी हितों के लिए किए गए संघर्ष आन्दोलनों को याद किया। विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक सन्दीप शर्मा ने श्री जैन सेे सेवानिवृत्ति बाद भी सामाजिक रूप से सक्रिय बने रहने के लिए कहा एवं उनका अनुभव व कार्यकुशलता समाज के काम आएगी। आयोजन समिति के देवेन्द्र सिंह चैहान ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान के कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक, लेखासेवा, अधिनस्थ लेखा सेवा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनमें राजस्थान एकाउन्टेट्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष श्रीलाल भाटी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केवलचन्द गहलोत, कर्मचारी नेता रामकिशोर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दीपक बाथरा, जिला मन्त्री मनोज जैन चतर, कोषाधिकारी डाॅ. लोकेन्द्र सिंह, मेडिकल काॅलेज के वित्तीय सलाहकार डाॅ. जय कौशिक, कर्मचारी नेता विद्याशंकर शर्मा, पेंशन समाज के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत सक्सेना, टिकमचन्द जैन, डाॅ. विजय जैन, आरके जैन, धीरज जैन, निमित्त जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सोरल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।