जयपुर। Honor भारत के लिए हॉनर पैड 8 लॉन्च करने के लिए तैयार है। लांच डेट भी सामने चुकी है। जो की 23 सितंबर है। इस टैबलेट को इस साल की शुरुआत में जुलाई में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लांच किया गया था।
फ्लिपकार्ट ने Honor Pad 8 को अपनी शॉपिंग वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिसमें स्टोरेज के विकल्प और कीमतों का खुलासा किया गया है। हॉनर पैड 8 के विनिर्देशों को फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया है। हॉनर पैड 8 सिम कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा, इसलिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का एकमात्र विकल्प वाई-फाई है।
Honor Pad 8 की भारत में कीमत
हॉनर पैड 8 दो कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट के अनुसार, 4GB रैम वाले की कीमत 29,999 रुपये होगी, जबकि 6GB रैम विकल्प की कीमत 31,999 रुपये होगी। हालांकि, एक लीक के मुताबिक, लॉन्च की कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये हो सकती है। हम लॉन्च के दिन, जो 23 सितंबर है, हॉनर पैड 8 की सही कीमतों का पता लगाएंगे।
हॉनर पैड 8 स्पेसिफिकेशंस
Honor Pad 8 में 12-इंच 2K डिस्प्ले दिया गया है। हॉनर पैड 8 में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया हैं। जिसमें 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। आपको पीछे की तरफ और साथ ही सामने की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ऑनर पैड 8 में 7250mAh की बैटरी है और यह 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको टैबलेट पर Honor Histen और DTS:X Ultra पावर्ड आठ स्पीकर मिलते हैं। इसका वजन 520 ग्राम है और यह 6.9mm मोटा है। Honor Pad 8 में एक्सेलेरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर है।