Honor Pad X9 जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने दी आधिकारिक जानकारी

जयपुर।   हॉनर भारत में एक टैबलेट लॉन्च करने वाली है जिसे Honor Pad X9 कहा जायेगा। इस टैबलेट को कंपनी पहले ही विश्व स्तर पर लॉन्च कर चुकी है। और अब इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।   अमेज़न इंडिया ने देश में टैबलेट के लॉन्च का खुलासा कर दिया है। इस बीच, टैबलेट को ऑनर की इंडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। हालाँकि, सटीक लॉन्च तिथि और बिक्री की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। ऑनर की नवीनतम पेशकश में 11.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले की पेशकश की गई है। यह स्नैपड्रैगन 685 4G SoC से लैस होगा और इसमें 7,250mAh की बैटरी होगी।

हॉनर पैड एक्स9 को हॉनर इंडिया वेबसाइट के अनुसार एकमात्र स्पेस ग्रे रंग विकल्प में उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है। टैबलेट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह अमेज़न इंडिया के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। 

Honor Pad X9 फीचर्स
ऑनर इंडिया वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, ऑनर पैड X9 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.5-इंच 2K (1,200 x 2,000 पिक्सल) HD LCD डिस्प्ले से लैस है। हॉनर ने इस  टैबलेट में स्नैपड्रैगन 685 4G प्रोसेसर दिया है।  जिसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है। 
फ़ोटो और वीडियो के लिए, हॉनर पैड X9 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। टैबलेट छह स्पीकर से लैस है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह पिछले टैबलेट की तुलना में बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

related post