भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का किया सम्मान
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 30 सितम्बर, भारतीय जनता पार्टी (उद्योग प्रकोष्ठ) कोटा शहर के नवनियुक्त पदाधिकारियों भुपेन्द्र कुमार जैन, ईशांत अरोड़ा, संजय विजय, किशन पारेता, गिरिश गौतम, राजनारायण गर्ग, रोहित जैन, पियुष जैन, अविनाश साहनी, कौशल सोनी, रावि गोयल, समीर सूद, रोनक सिंह कपूर, यतिश शर्मा, गोविन्द अग्रवाल, शिशिर सोरल, दीपक बंसल एवं प्रदीप सिंह का लोकसभा अध्यक्ष केम्प कार्यालय शक्ति नगर, कोटा में समारोह आयोजित कर हरिकृष्ण जी बिरला, चेयरमेन कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लि०, कृष्ण कुमार सोनी जिला अध्यक्ष भाजपा कोटा शहर एवं के.पी. सिंह, जिला संयोजक भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के द्वारा उनका सम्मान कर नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस समारोह में मुख्य रूप से राकेश जैन, जिला संयोजक भाजपा (व्यापार प्रकोष्ठ), भाजपा नेता जोन्टी बना, बृजमोहन गोड़, मुरलीधर मालपानी, दिनेश केदावत, मणिराज सिंह, ओम नागर आदि उपस्थित रहे।