79,900 रूपये के iPhone 13 को कैसे खरीदें 49,900 रुपये में, जानियें पूरा तरीका

जयपुर। अगर आप iPhone 13 खरीदने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं कि फोन 20,000 रूपये के डिस्कांउट पर मिल जाये तो इससे बढिया डील और क्या हो सकती है। आइये यहां हम आपको वो तरीका बताते हैं जिसमें आप फोन को 20,000 रूपये कम में खरीद सकते हैं।

क्रोमा पर मिल रहा 10,000 रूपये का डिस्काउंट
iPhone 13 पर 10,000 रुपये की छूट दे रहा है, जिसकी कीमत आमतौर पर 79,900 रुपये है। इससे लागत घटकर 69,900 रुपये हो जाती है। इसके अलावा क्रोमा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 4000 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है। इससे लागत घटकर 64,900 रुपये हो जाती है। यदि आपके पास एक पुराना iPhone है, तो अब आप अधिकतम एक्सचेंज कीमत प्राप्त करके iPhone 13 को 69,900 रूपये में अपना बना सकते हैं। बता दें कि आईफोन 14 सीरीज के इसी साल सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है इसलिए आईफोन 13 को डिस्कांउट पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
आईफोन 13 फीचर्स
iPhone 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1170 x 2532 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 460 पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई) है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर पर एक डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें f / 1.6 अपर्चर वाला 12 MP कैमरा और f / 2.4 अपर्चर वाला 12 MP कैमरा है जिसमें ऑटोफोकस है। आगे की तरफ, फोन वीडियो कॉल करने और शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए 12 एमपी कैमरा f/2.2 अपर्चर को स्पोर्ट करता है।