15.6 इंच डिस्प्ले के साथ HP Pavilion 15 (2022) लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। एचपी ने आज भारत में एक नया HP Pavilion 15 (2022) लैपटॉप लॉन्च किया। कंपनी ने इस लैपटॉप के दो मॉडल पेश किये हैं जिसमें एक इंटेल प्रोसेसर के दिया गया है, और दूसरे में एडीएम प्रोसेसर दिया गया है। यह 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इस मुख्य विशेषता में माइक्रोसॉफ्ट हाई डायनेमिक रेंज (एचडीआर) स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड शामिल है।

HP Pavilion 15 (2022) की भारत में कीमत
HP Pavilion 15 (2022) लैपटॉप दो वेरिएंट्स में आता है - एक AMD प्रोसेसर के साथ और दूसरा Intel 12th-gen प्रोसेसर के साथ। एचपी पवेलियन 15 का एएमडी वेरिएंट जहां 59,999 रुपये से शुरू होता है, वहीं इंटेल वेरिएंट 65,999 रुपये से शुरू होता है।

HP Pavilion 15 (2022) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
HP Pavilion 15 (2022) लैपटॉप को 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह ऑलवेज-ऑन ब्लू लाइट फिल्टर के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें तो HP Pavilion 15 (2022) में लेटेस्ट Intel 12th-gen और AMD 5000 सीरीज प्रोसेसर के साथ-साथ Nvidia GeForce MX550 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसमें 8 जीबी DDR4-2400 SDRAM दी गई है और 1 TB 5400 rpm SATA हार्ड ड्राइव मौजूद है। लैपटॉप में बैंग एंड ओल्फसेन द्वारा ऑडियो है और यह 8.75 घंटे तक की बैटरी लाइफ और एचपी फास्ट चार्ज तकनीक प्रदान करने में सक्षम है। बैटरी आउटपुट को अधिकतम करने के लिए लैपटॉप में मेटल ए एंड सी और अनुकूली बैटरी ऑप्टिमाइज़र भी है। लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

डिजाइन की बात करें तो एचपी पवेलियन 15 (2022) को एल्यूमीनियम का उपयोग करके डिजाइन किया गया है और इसका वजन सिर्फ 1.75 किलोग्राम है। यह भारत में वार्म गोल्ड, नेचुरल सिल्वर और फॉग ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।