AMD Ryzen 5 प्रोसेसर के साथ HP Pavilion Aero 13 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। एचपी ने भारत में Pavilion Aero सीरीज में नये लैपटॉप लॉन्च किये हैं। HP Pavilion Aero 13 में कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किये हैं। इससे पहले कंपनी ने HP Pavilion Aero 13 लैपटॉप को अमेरिका में लॉन्च किया था। कंपनी का यह लैपटॉप लाइट वेट है। इसका वजन एक किलो से कम है। एचपी ने भारत में लॉन्च किये इस लैपटॉप में एएमडी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।

HP Pavilion Aero 13 की कीमत
AMD Ryzen 5 5600U प्रोसेसर वाले बेस वर्जन की कीमत आपको 79,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Ryzen 7 5800U प्रोसेसर वाले टॉप-एंड वर्जन की कीमत 94,999 रुपये है। इन्हें भारत में एचपी स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। ये तीन कलर में उपलब्ध होंगे जिनमें पेल रोज़ गोल्ड, सिरेमिक व्हाइट और नेचुरल सिल्वर शामिल हैं।
एचपी पवेलियन एयरो 13 के फीचर्स
पवेलियन एयरो 13 में 13.3 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। जैसा कि उपर बताया एक मॉडल को Ryzen 5 5600U प्रोसेसर के साथ पेश किया है, और दूसरे में Ryzen 7 5800U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। एचपी एयरो 13 में 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी एनवीएमई स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी पोर्ट में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट और एक हेडफोन मौजूद है। लैपटॉप में पावर देने के लिए 65W का फास्ट चार्जिंग के साथ 45WHr की बैटरी दी गई है। जो 10 घंट को पावर बैकअप देती है। एक 720p वेब कैमरा भी मौजूद है। इसे विंडोज 10 के साथ लॉन्च किया गया है।