जयपुर। इंडिया के सुपरहीरो ऋतिक रोशन का आज 48वां जन्मदिवस है। हॉलिवुड पर्सनलटी माने जाने वाले ऋतिक आज48 साल के हो गए हैं। अपने जन्म दिवस के अवसर पर ऋतिक ने अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष तोहफा दिया है। ऋतिक ने अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा का पहला लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ऋतिक इस फिल्म में 'वेधा' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
View this post on Instagram
विक्रम वेधा एक नव-नोयर एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2000 में कहो ना .. प्यार है के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। और अब वॉर के बाद ऋतिक विक्रम वेदा में एक्शन करते हुए नजर आयेंगे।
टी सीरीज ने अपने आधिकारिक अकांउट से ऋतिक के फोटो को टवीट् करते हुए लिखा, " ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! विक्रम वेधा में वेधा का पहला लुक पेश करते हुए खुशी हो रही है। 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।"