हुवावे ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच: जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीन की टेक कंपनी Huawei ने सोमवार को भारतीय बाजार में Huawei Watch Fit नाम से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 8,990 रुपये है।

स्मार्टवॉच 2 नवंबर से भारत में ग्राहकों के लिए विशेष रूप से अमेज़न पर उपलब्ध होगी, यह वॉच आइल ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक सहित कई कलर्स में उपलब्ध होगी।
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर, उपभोक्ताओं को वॉच फिट की खरीद के साथ स्टॉक खत्म होने तक फ्री हुआवेई मिनी स्पीकर मिलेगा।
इसके फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच गोल डायल के साथ आती है। इसमें 1.64-इंच AMOLED HD डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच लगभग 130+ विभिन्न वॉच फेस स्टाइल के साथ आती है। यह 12 एनिमेटेड फिटनेस कोर्स के साथ आती है।
इसमें एडवांस डेटा ट्रैकिंग के साथ 96 जिम मोड मौजूद हैं। जिनमें दौड़ना, चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और बहुत कुछ शामिल है। फिटनेस ट्रेनिंग, डांसिंग, बॉल गेम्स, वॉटर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स और एक्सट्रीम स्पोर्ट्स सहित 85 और वर्कआउट मोड भी इसमें मौजूद हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच हृदय गति, नींद, मासिक धर्म चक्र और रक्त में ऑक्सीजन के लेवल को बताता है।
हुवावे की मालिकाना ट्रूसीन 4.0 हार्ट रेट मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी वॉच को इंटेलिजेंट बैकग्राउंड हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करने की अनुमति देती है, जबकि हुआवेई ट्रूस्लीप 2.0 स्लीप स्टेज मॉनिटरिंग, रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप रेस्पिरेशन क्वालिटी और बिग डेटा एनालिसिस देती है।