राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिग शाहपुरा में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

-रक्तदान सबसे बड़ा महादान है : पारीक

-101 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

-नववर्ष पर कॉलेज के विधार्थियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

शाहपुरा न्यूज -  राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिग अमरपुरा शाहपुरा में सोमवार को रजनीश हॉस्पिटल ब्लड बैंक के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 101 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। शिविर में कॉलेज के विधार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान करके शिविर को सफल बनाया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन सूरजमल जाट, निदेशक दिलीप पारीक व प्राचार्य संदीप कलवानियाँ ने किया। इस दौरान कॉलेज के निदेशक दिलीप पारीक ने कहा कि रक्तादान महादान है इससे बढ़कर दूसरा कोई दान नही है। रक्त की एक -एक बूँद अनमोल है।

चेयरमैन जाट ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। प्राचार्य कलवानियाँ ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और रक्तदान का महत्व बताया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ नरेश वर्मा, अभिषेक सैनी, किरण शर्मा, अभिषेक बंगाली, दिनेश मीणा, सुशीला देवी, कालूराम सहित सैकड़ो रक्तदाता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।