विशाल ऋण शिविर में उमड़ी भारी भीड़

विशाल ऋण शिविर में उमड़ी भारी भीड़


कोटा 22 दिसंबर।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल एवं उनकी प्रेरणा से भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ कोटा शहर के जिला संयोजक के.पी. सिंह के द्वारा आयोजित दो दिवसीय (21 एवं 22 दिसंबर) विशाल ऋण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राजरानी टॉवर में आयोजित किया गया, इस दो दिवसीय ऋण शिविर में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के आवेदन फार्म भरवाए जाकर हाथों-हाथ ऋण स्वीकृत करवाने की कार्यवाही करवाई गई, इस शिविर में नगर निगम के एवं एस.बी.आई. बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे, उन्होंने जिन आशार्थीयों के बैंक खाते खुले हुये नहीं उनके हाथों-हाथ बैंक खाता खोलकर ऋण सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही करवाई गई तथा निगम के सम्बन्धित अधिकारियों ने ऋण सम्बन्धित आवेदन फॉर्म भरवाये जाकर आवश्यक कार्यवाही की। 
 
इस शिविर का प्रथम दिवस का शुभारंभ  राजेश कृष्ण बिरला, चेयरमैन, कोटा सहकारी नागरिक सहकारी बैंक एवं भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिंदल एवं द्वितीय दिवस का शुभारंभ  हरि कृष्ण बिरला चेयरमैन, कोटा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार ने एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विकास शर्मा ने किया। इस शिविर में गरीब तबके के लोगो में ऋण प्राप्त करने के लिए काफी उत्साह देखा गया, एवं ऋण प्राप्त करने के लिए पूरे दिन-भर भारी भीड़ का हुजूम रहा। इस शिविर का सफलतापूर्वक संचालन वार्ड पार्षद विनय कुमार, रीता सलूजा, सोनू धाकड़, सुनील गौतम, श्रीमति पुष्पा चौधरी, भाजपा नेता कीर्तिकान्त गोयल, जोन्टी बना, भुपेन्द्र जैन, राकेश खिंची, मुरलीधर मालपानी, राहुल जैन, राजेश खन्डेलवाल, रमेश मिश्रा, पीयुष शर्मा, चन्द्रमोहन साहू आदि ने दिनभर उपस्थित रहकर इस विशाल ऋण शिविर को सफल बनाया।