जयपुर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने बाबत, दी बार एसोसिएशन जयपुर के तत्वधान में कर्मिक धरना आरंभ किया गया जिसमें दी बार एसोसिएशन जयपुर एवं डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट बार एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी ने शिरकत ली। दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं महासचिव सतीश कुमार शर्मा एवं डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा एवं महासचिव गजराज सिंह राजावत एवं कार्यकारिणी ने उक्त धरने की शुरुआत की। उक्त धरने में दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महासचिव एवं कार्यकारिणी और अधिवक्ता गण भी शामिल हुए धरने में पूर्व अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल नरेंद्र नाथ तिवारी प्रशांत चतुर्वेदी एवं बार के कई पूर्व पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भी सम्मिलित हुए।
महासचिव सतीश शर्मा ने बताया की कल भी उक्त धरना कर्मिक रूप से जारी रहेगा अधिवक्ताओं की पुरजोर मांग है कि अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए इसी मानसून सत्र में बहुप्रतीक्षित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जो सरकार के पास लंबित है को अविलंब लागू किया जाए अधिवक्ताओं ने धरने में शामिल होकर इस बात के लिए जोर दिया कि सरकार द्वारा यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन को अधिक गति देते हुए उग्र किया जाएगा।