शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
वन्य जीव सप्ताह के तहत जनचेतना कार्यशाला का हुआ आयोजन
भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देई एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे देई परिक्षेत्र के गांवो मे 1 से 7 अक्टुबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा हैं । इसी क्रम में बुधवार को तलवास में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय जनचेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सवाई माधोपुर परियोजना अधिकारी अपूर्व त्रिवेदी मुख्य अतिथि थे क्षेत्रीय वन अधिकारी नवीन बबेरवाल विशिष्ट अतिथि रहे तथा अध्यक्षता प्रभारी सहायक कमिश्नर राजेश कुमार इंदोरिया ने की। कार्यशाला में वन्य जीव संरक्षण के प्रति जनचेतना जागृत करने के उद्देश्य से जनचेतना मार्च, भ्रमण व टेली फिल्म का प्रदर्शन किया गया साथ ही बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं व वार्ताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश तिवारी ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति वातावरण निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि त्रिवेदी ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन प्रकृति पर पूर्णरूपेण निर्भर है मानव अस्तित्व की कल्पना प्रकृति संरक्षण के बिना संभव नहीं है प्रकृति को बचाना हमारा नैतिक दायित्व है इसके प्रति व्यापक जन चेतना जागृत की जानी चाहिए । वन्य जीव के प्राणों की रक्षा कैसे की जाए संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और बाघ संरक्षण के साथ वाइल्ड लाइफ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला । अध्यक्षीय उद्बोधन में स्काउट कमिश्नर इंदौरिया ने बच्चों को जंगली जीवो के प्रति दया भाव रखने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि बबेरवाल ने वन्य जीवों की विभिन्न प्रजातियो के बारे मे जानकारिया दी । स्थानीय संघ देई उप प्रधान रामकिशन शर्मा व ट्रेनिग काउन्सलर सियाराम साहू ने वन्य जीवो को बचाने हेतु स्काउट भवन विद्या का प्रदर्शन किया । सचिव मेघराज शर्मा ने स्काउट्स से वन्यजीवों को कैसे बचाएं विषय पर परिचर्चा के माध्यम से संभागीय की शंकाओं का निदान किया वह जीवो के बारे मे अपने विचार जाने । इस अवसर पर जनचेतना प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । द्वितीय सत्र में सहायक सचिव नीरज शर्मा व विभाग के जावेद अहमद, रविंद्र सिंह राजावत ने कार्यक्रम मे टेलीफिल्म और प्रॉजेक्टर के माध्यम से वन्य जीवो व खास तौर से टाइगर के संरक्षण के बारे मे संभागीय को को विभिन्न जानकारिया दी । इस अवसर पर स्थानीय संघ देई द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कि गई और बच्चों को पुरुस्कार वितरण किये गए ।इस के पश्चात् स्काउट्स ने डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के साथ मिलकर रतन सागर तालाब कि पाल पर सफाई अभियान चलाकर पॉलिथिन मुक्त किया। इस अवसर पर तलवास स्काउट्स पेट्रोल लीडर रमाकांत सुमन ,आयुष बाबर, गौरव बाबर ,आयुष शर्मा, अक्षत पंचोली, रुद्रप्रताप सिंह, आशुतोष नागर के नेतृत्व ने विद्यालय परिसर से रतन सागर तक जनचेतना मार्च निकाला। कार्यशाला का संचालन प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने किया व सचिव मेघराज शर्मा ने आभार प्रकट किया।