शिवकुमार शर्मा
कोटा |
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा 8 किसानो की गाड़ी से रौंदकर हत्या करने और राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी को पीड़ित परिवार से मिलने लखीमपुर खीरी में जाने से रोकने ओर उन्हें ओर उनके साथियों को अवैध रूप से हिरासत में लेने के विरोध में आज नदी पार क्षेत्र में शहर कोंग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व नेताप्रतिपक्ष अनिल सुवालका के नेतृत्व में कोंग्रेसजन द्वारा नाकाचुंगी चौराहे पर आज शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर प्रियंका गांधी के साथ कि गयी बदसलूकी की जम कर भर्त्सना की गई इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष अनिल सुवालका ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह एक केंद्रीय मंत्री के बेटे ने 8 किसानों की बर्बरता पूर्वक गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी ओर जब हमारी नेता प्रियंका गांधी पीडित परिवार से मिलने नियमानुसार तरीके से जा रही थी तो उनको नाजायज तरीके से गिरिफ्तार कर लिया गया कोंग्रेस का कार्यकर्ता इसे बर्दास्त नही करेगा और सड़क पर उतर कर भाजपा की गुंडागर्दी कर रही सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे इसअवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष एवं महासचिव विपिन बरथुनीयां ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार सत्ता के अहंकार में कांग्रेसियों पर लगातार अत्याचार कर रही है एवं उनके आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन जिस कांग्रेस ने इस देश को आजाद कराया है उन लोगों की आवाज दबाई नहीं जा सकती कांग्रेश किसानों के लिए और आमजन के लिए हमेशा संघर्ष करेगी और 1 दिन इस भाजपा की जानकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी प्रदर्शन के दौरान पार्षद मोहन मेघवाल लटूर सैनी दीपक नागर द्रोपति वर्मा प्रदीप सुमन बजरंग लाल राठौर, प्रशांत हाड़ा टोनी, मोहन सुवालका, रामस्वरूप चांदना, अकबर कालू, रवि चांदना, जितेंद्र मीणा, कमल सुमन, अशफाक अंसारी, इकबाल भाई, कमलेश वाल्मीकि, कपिल राजवनियाँ, दीपक केवट, आदि मौजूद थे !