हैदराबाद गैंगरेप: भाजपा नेता ने जारी​ किया वीडियो, विधायक के बेटे की भूमिका पर पुलिस से किये सवाल

जयपुर। हैदराबाद में हुए गैंपरेप में शविवार को एक नया मोड आ गया जब भाजपा नेता ने एक वीडियो क्लिप जारी किया। जारी किये गये विडीयो और तस्वीरों में एआईएमआईएम विधायक के बेटे की कार में पीड़िता के साथ उपस्थिति का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने अब तक कहा है कि कथित अपराध के समय विधायक का बेटा मौजूद नहीं था।

एनडीटीवी के साथ साझा की गई वीडियो क्लिप और तस्वीरों में एक युवक को दिखाया गया है, जिसे एआईएमआईएम विधायक का बेटा बताया जा रहा है, जो अन्य आरोपियों की मौजूदगी में नाबालिग लड़की के साथ किये गये कुकृत्य में शामिल था।

पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने जानना चाहा कि पुलिस ने विधायक के बेटे का नाम आरोपी के रूप में क्यों नहीं लिया।

विधायक रघुनंदन राव ने सवाल करते हुए कहा कि, पुलिस ने स्वीकार किया है कि लड़की नाबालिग है और यौन उत्पीड़न हुआ है। अब उन्हें जवाब देना होगा कि मर्सिडीज के अंदर लड़की का यौन उत्पीड़न कौन कर रहा है। यह विधायक का बेटा है या नहीं? जैसा कि आप जानते हैं, नाबालिग के लिए, कोई सवाल नहीं है मर्सडीज में सवार लोगों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है? विधायक के बेटे को क्यों छोड़ दिया गया है,"

भाजपा विधायक ने दावा किया कि अपराध में एआईएमआईएम विधायक के बेटे की संलिप्तता साबित करने के लिए उनके पास और सबूत हैं। राव ने वीडियो क्लिप और तस्वीरों को पुलिस द्वारा इस दावे को निराधार बताकर खारिज करने के एक दिन बाद जारी किया। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने शुक्रवार को कहा, हमने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पांच दोषियों की पहचान की है और विधायक का बेटा उनमें से एक नहीं है।