जयपुर। कार निर्माता हुंडई ने भारत में नई कार हुंडई टक्सन 2022 को लॉन्च कर दिया है। यह महिंद्रा एक्सयूवी 700 और फाॅरच्यूनर को टक्कर देने वाली है। नई हुंडई टक्सन 2022 को 27.69 लाख रुपये एक्स.शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइये इस कार के इंजन और फीचर्स की जानकारी डिटेल से बताते हैं।
हुंडई टक्सन 2022 को इंजन के लिहाज से दो अलग अगल वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें पहला 6.स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक न्यू 2.0 पेट्रोल इंजन है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में .स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक नया आर 2.0 डीजल इंजन है।
हुंडई टक्सन एसयूवी की विशेषताएं
नई टक्सन एसयूवी में ह्युंडई ब्लूलिंक फीचर भी होंगे जो इसे कुछ आधुनिक फीचर्स जैसे वॉयस रिकग्निशन कमांड और सिस्टम और मैप दोनों के लिए ओवर द एयर अपडेट देंगे। हुडंई टक्सन को को 3 साल की मुफ्त ब्लूलिंक सब्सक्रिप्शन के साथ पेश किया जाएगा और इसेमें आईओएस और एंड्राॅयड ओएस के लिए स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इस नई कार में ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम मौजूद होगा। इसे डैशबोर्ड पर क्षैतिज रूप से रखा जाएगा। इंफोटेनमेंट स्क्रीन स्प्लिट.स्क्रीन डिस्प्ले को सपोर्ट करेगी। इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्राॅयड आॅटो या एप्पल कार कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा। सॉफ्टवेयर 10 क्षेत्रीय भाषाओं और 2 वैश्विक भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। हिंदी और अंग्रेजी में एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए भी सपोर्ट है। कार में वैलेट मोड भी मिलेगा।
नई हुंडई टक्सन में ऑटो डिफॉगर के साथ डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल भी है। फ्रंट वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स भी हैं। टक्सन में वॉयस.इनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है।