दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में 12430 क्लास रूम देश के नाम समर्पित किये। इस दौरान केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि जो लोगा मुझे आतंकवादी कह रहें उन्हें बता दूं कि ये आतंकवादी बाबा साहब और भगतसिंह के सपनों को पूरा कर रहा है।
75 साल में नहीं सुधरी शिक्षा व्यवस्था
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पिछले 75 सालों से शिक्षा 75 व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। अगर देश की शिक्षा में सुधार हुआ होता तो आज दिल्ली की तरह पूरे देश में अमीर और गरीबों के बच्चे एक साथ एक क्लासरूम में बैठकर पढ़ रहे होते।
नेता नहीं चाहते शिक्षा व्यवस्था सुधरे
केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरन कहा कि जो भ्रष्टाचारी नेता हैं, वो नहीं चाहते कि देश में दिल्ली की तरह अच्छे स्कूल हों, अच्छी शिक्षा मिले क्योंकि अगर देश के बच्चे पढ़ेंगे आगे बढ़ेगें तो उन्हें जाति धर्म के आधार पर वोट नहीं मिलेगा।
हमारे शिक्षामंत्री और चिकित्सा मंत्री को उधार ले लो
केजरीवाल ने कहा कि अगर कोई भी राज्य की सरकार अपनी शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था को दिल्ली की तरह करना चाहती है तो वे हमसे दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और चिकित्सा मंत्री सत्येंद्र जैन को उधार ले सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल ने अलगाववादियों का समर्थन किया था। केजरीवाल भारत को दो टुकडों में बांटकर एक का प्रधानमंत्री बनना चाहता था। इन आरोपों के बाद से विपक्ष के सभी नेता केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।