मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी, मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए हैंः मनीष सिसोदिया

जयपुर। दिल्ली के शिक्षामंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित आवास सहित 21 ठिकानों पर आज सीबीआई ने छापेमारी की है। जिसकी जानकारी खुछ मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विट हैंडल से ट्विट करके दी है। इसके साथ ही दि ल्ली शिक्षा मंत्री ने ट्विट की श्रंखला के जरिए केंद्र सरकार पर निशना साधा है। आइये आपको बताते हैं मनीष सिसोदिया ने क्या कहा-

सीबीआई के रेड पडने पर मनीष सिसोदिया ने पहला ट्विट करते हुए लिखा, सीबीआई आई है, उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं, लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।
दूसरे ट्विट में उन्होनें लिखा कि, हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।
तीसरे ट्विट में लिखा, ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैंण् इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।

उन्होने लिखा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर नहीं बन पाया। लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त हैं तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है।

सिसोदिया ने अंत में एक और ट्विट किया और कहा कि, मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है। लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है। तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है।