प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र, छोटे क्षेत्र होंगे तो विकास की संभावनाएं अधिक होंगी

हर जिला स्तर पर लोकसभा क्षेत्र हर ब्लाक स्तर पर विधानसभा क्षेत्र तय हो -अंजू शर्मा

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं निर्वाचन आयोग को भेजा पत्र
छोटे क्षेत्र होंगे तो विकास की संभावनाएं अधिक होंगी

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी ने हर जिले एवं पंचायत समिति क्षेत्र के हर क्षेत्र का विकास सर्वांगीण रूप से हो सके इसके लिए हर जिला स्तर पर लोकसभा क्षेत्र व हर ब्लाक स्तर पर विधानसभा क्षेत्र कि सीमा निर्धारित कर पुनः सीमांकन करने की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं निर्वाचन आयोग से गुहार करते हुए पत्र भेजा है।

न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा ने हर जिले एवं ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के गांव के समग्र विकास के लिए लोकसभा क्षेत्रों एवं विधानसभा क्षेत्रों में पुन सीमांकन की आवश्यकता जताते हुए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर हर जिला मुख्यालय के अनुसार लोकसभा क्षेत्र का सीमांकन करने तथा ब्लॉक वार विधानसभा का सीमांकन करने तथा बड़े शहरों में पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण 4 विधानसभा क्षेत्र बनाकर आगामी चुनाव इस नए पैटर्न पर करने की मांग रखी।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि बड़े शहरों में कई इलाके विकास में पिछड़ जाते हैं ऐसे में बड़े शहरों को भी 4 विधानसभा क्षेत्रों में तथा छोटे शहरों को 2 विधानसभा क्षेत्रों में विभक्त कर शहरों की हर कॉलोनियों में विकास के लिए इसी तर्ज पर सीमांकन किया जाना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में आजादी के वर्षों बाद भी कई जगह पर विकास कोसों दूर है ऐसे में ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए ब्लॉकवार विधानसभा क्षेत्र का गठन अति आवश्यक है 1 ब्लॉक में एक विधानसभा होगी तो क्षेत्र से चुने हुए विधायक प्रतिनिधि अपने ब्लॉक के समस्त गांव का विकास आसानी से करा सकेंगे तथा ब्लॉक के समस्त गांव के ग्रामीण जन आसानी से अपनी बात विधायक तक पहुंचा कर विधानसभा में आवाज उठवा सकेंगे।

अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री तथा निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर राज्य में नए पैटर्न पर राजस्थान में 300 विधानसभा क्षेत्रों तथा 35 से 40 लोकसभा क्षेत्रों के गठन की आवश्यकता ग्रामीण एवं शहर के विकास के लिए जरूरी बताते हुए पुनर्गठन की गुहार लगाई है।