कोटा में पानी का समाधान नही हुआ तो होगा उग्र आंदोलनः- संदीप शर्मा
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 20 जून 22। कोटा में पानी की समस्या को लेकर विधायक आज विधायक संदीप शर्मा व स्थानीय जनप्रतिनिधीयों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जलदाय विभाग के अति0 मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने में सभी जनप्रतिनिधियो और भाजपा पदाधिकारीयों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित किया।
धरने में उपस्थित लोगो को संबोधित करतें हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कई बार स्थानिय जनप्रतिनिधीयों व आमजन द्वारा कोटा में निबार्ध रूप से पानी के वितरण और टूटी फूटी पाईप लाईनों को बदलनें की मांग को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारीयों को अवगत करवाया परन्तु विभाग पानी की समस्या का समधाान नही हो पा रहा है। लोग चम्बल किनारे होने के बाद भी पानी के लिये तरस रहे है। विधानसभा व काग्रेंस सरकार में बैठे मंत्रीयों को भी व्यक्तिगत रूप से अवगत करवाया परन्तु आज तक टूटी फूटी पाईप लाईनों को बदलने व बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगो को चम्बल का फ्लोराईड मुक्त पानी पिलाने में असमर्थ हो रही है। कोटा प्रदेश का बडा शहर होने के साथ साथ सम्पूर्ण भारत में शिक्षा का बडा केन्द्र है परन्तु कोटा में समुचित पानी की व्यवस्था नही होने के कारण यहां के लोगो के पानी व मूलभूतः सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। काग्रेस सरकार के मंत्रीयों द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा प्रदत्त बजट को अन्य मदों में खर्च कर लोगो को मूलभूतः सुविधाओं से वंचित रख कोटा की जनता के साथ खिलवाड किया जा रहा है। कोटा में पेयजल की व्यवस्था पूर्ण रूप ठप हो गई है। आर.यू.आई.डी.पी. द्वारा सम्पूर्ण कोटा शहर को खोद दिया गया है तथा इसके कार्य से कई सडकें टूट गयी है और पेयजल की पाईप लाईनें क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण भी लोगो को पेयजल की सुविधायें ठीक प्रकार से नही हो पा रही है।
विधायक ने कहा ंकि काग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नाम पर भोली भाली जनता को गुमराह किया जा रहा है। सम्पूर्ण कोटा शहर गली मोहल्लो की सडकें जर जर हो रही है और सडकों पर बडे बडें गढडें हो गये है जिसें रोजना लोगों चोटिल हो रहे है । शहर में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नही है लोगों को निर्बाध रूप सें बिजली नही मिल पा रही है लोगों के अन्या मूलभूतः सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड रहा है। विधायक ने सरकार को चेताया कि यदि सरकार कोटा की जनता की परेशानीयों की सुध नही ली तो सडक पर उग्र जन आंदोलन होगा
धरनें के संयोजक विवेक राजवंशी ने संबोधित करतें हुए कहा कि कोटा शहर में विकास के नाम पर घोर भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है। सम्पूणर््ा कोटा में पानी की सुचारू व्यवस्था नही हो पा रही है लोग चम्बल के किनारे होने के बाद भी तरस रहें है परनतु विभाग द्वारा इस संबध में कोई सार्थक प्रयास नही किये गयें। कोटा दक्षिण के सभी वार्डो में समूचित सफाई के लिये पर्याप्त सफाई कर्मी व साधन उपलब्ध नही है नाहि सरकार के द्वारा नगर निगम कोटा दक्षिण को विकास कार्य व मूलभूतः सुविधाओ के लिये पर्याप्त बजट नही दिया जा रहा जिससें लोग परेशान हो रहे है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पाटी के जिला महामंत्री जगदीश जिन्दल ने संबोधित करते काग्रेस सरकार द्वारा कोटा में लोगो को मूलभूतः सुविधाये देने के लिये कोई कार्य योजना नही बना रही है नाहि काग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबध में कोई सार्थक प्रयास किये जा रहें है। कोटा शहर की जनता काग्रेस सरकार के शासन से दुखी हो गई है तथा इनके कुप्रबंधन व कुशासन से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कोटा में यदि पेयजल की समस्या का समाधान नही हुआ तों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ मोर्चा खोल कर जन आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद रामगोपाल मंडा, रामबाबू सोनी, विवेक मित्तल योगेश वालिया, भानुप्रताप गोैड, सुनिल गौतम , धनराज चेची,, सोनू धााकड, दिलीप नायक, सुरेंद्र कलवार ,रिता सलुजा, संजीव विजय, विजयलक्ष्मी प्रजापति ,सोनू भील, रामदेव वर्मा, रेखा यादव, युवा नेता हरीश राठौड, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश सुवालका, राजेन्द्र शर्मा, महेश गौतम, रिया शर्मा, महेश गौतम लल्ली लहरी शंकर जी गौतम गिरीश गुप्ता गिरीश बोहरा महेंद्र दुबे सेलू मेहरा विष्णु मराठा मुकेश शर्मा उमंग चतुर्वेदी, गिर्राज शर्मा नागर, नवनीत नागर, अनिल गोयल, दीनू बंजारा, पथिक अरोड़ा, शमशेर परमानी, छुट्टनलाल शर्मा, अशोक लड्ढा, डब्बू शर्मा, जितेंद्र सोनी, रमेश जेठमलानी, दुर्गेश शर्मा, राजेश नामा, आशीष गौतम, सुनिल प्रजापति, योगेश गुप्ता, उमंग चतुर्वेदी, लोकेश गुप्ता, जितेन्द्र कश्यप, नवीन खत्री, योगेश सिंगम, दीपक सेन, राजेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।