सेवा हो तो दिव्या शर्मा जैसी, दिव्या शर्मा ने सड़क पर तड़प रहे बन्दर के बच्चे की जान बचाई

शाहपुरा न्यूज -  ग्राम जोधपुरा मे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बन्दर का बच्चा घायल अवस्था मे बीच सडक पर तड़प रहा था। लोगों की भीड़ जमा थी। लोग बन्दर के बच्चे से डर रहे थे। तभी स्कूल छुट्टी से घर आ रही जीव प्रेमी दिव्या शर्मा ने देखा तो निर्डर होकर पहले तो बन्दर के बच्चे को उठाया और उसे पानी पिलाया और उसके बाद एलएसए गोविन्द भारद्वाज ने घायल बन्दर के बच्चे का उपचार किया। भारद्वाज ने बताया कि बच्चे की पीठ से रक्त बह रहा था जिसकी ड्रेसिंग की गई। जीव प्रेमी दिव्या शर्मा ने कहा कि हमे इन बेजुबान जीवो की रक्षा करनी चाहिए। घटना स्थल पर एकत्र लोगों ने दिव्या शर्मा की प्रशंसा की। इनकी सेवा भावना हम सब को प्रेरणा देती है।