नाश्ते में अधिक नमक डाल दिया तो कर दी पत्नि की हत्या, आरोपी गिफ्तार

जयपुर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले भयंदर बस्ती में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी 40 वर्षीय पत्नि की हत्या केवल इस बात को लेकर कर दी कि उसके नाश्ते में ज्यादा नमक डाल दिया। यह घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया, कि "46 वर्षीय नीलेश घाघ नाम के एक व्यक्ति ने सुबह करीब साढे नौ बजे अपनी पत्नि निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी। निर्मला ने नाश्ते के रूप में खिचडी पकाई थी जिसमें ज्यादा नमक डल गया इसी कारण नीलेश ने पत्नि की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि सतर्क होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया, अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस स्टेशन में व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गुरुवार को भी हुई थी ऐसी घटना
इसी तरह की एक घटना गुरुवार को हुई थी जिसमें एक महिला को उसके ससुर ने पेट में गोली मार दी थी, जब वह नाराज हो गया था जब महिला ने उसे सुबह की चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया था।