जयपुर। पिछले दो सालों में मोबाइल और लैपटॉप की उपयोगिता में भारी बढोत्तरी देखने मिली है। अधिकतम नौकरपेशा वाले लोग अपने बेसिक कार्यों के लिए लैपटॉप रखते हैं। आप भी अगर लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 30,000 रूपये से कम है तो हम आपको यहां कुछ बेहतरीन लैपटॉप की जानकारी दे रहे हैं जो कि तीस हजार तक की कीमत में आसानी से मिल सकते हैं। आइये आपको यहां पूरी जानकारी देते हैं।
Redmi Book 15: इस लिस्ट में सबसे पहले आता है रेडमीबुक 15। हालांकि इस लैपटॉप को आधिकारिक वेबसाइट पर 30,000 रुपये से अधिक की कीमत पर लिस्ट किया गया है, लेकिन आप इस लैपटॉप को शॉपिंग वेबसाइट क्रोमा से सिर्फ 27,890 रुपये में खरीद सकते हैं। प्रमुख फीचर्स की बात करें तो Redmi Book 15 में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 15.6 इंच की स्क्रीन मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो यहां आपको UHD ग्राफिक कार्ड के साथ Intel Core i3 प्रोसेसर मिल जाता है।
IdeaPad Slim 3i: लेनोवो ने मिड रेंज में यह एक बेहतरीन लैपटॉप पेश किया है। इस लैपटॉप को आधिकारिक वेबसाइट से 28,190 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन और 10वीं पीढ़ी का इंटेल कोर प्रोसेसर है।
HP 14s-dq3033TU: इस लैपटॉप को आप 29,612 रुपये में अपना बना सकते हैं। इसके फीचर्स पर नजर डाले तो यहां आपको इंटेल का पेंटियम सिल्वर प्रोसेसर मिलेगा। 14 इंच की स्क्रीन और यूएचडी ग्राफिक कार्ड मिल जायेगा। इसके अलावा एचपी के लैपटॉप में 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसका कुल वजन 1.47 किलो है।
एसर एस्पायर 3 :अंत में आत है एसर एस्पायर 3 लैपटॉप जिसकी कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर 29,990 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 14 इंच का डिस्प्ले है। इसके अलावा लैपटॉप में 11वीं जेनरेशन का इंटेल पेंटियम सिल्वर एन6005 प्रोसेसर मिलता है।