जयपुर। व्हाट्सएप स्टिकर के बारे में तो आप सभी भली भांति परिचत होंगे। इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने सबसे पहले 2018 में अपने यूजर्स के लिए व्हाट्सएप स्टिकर पेश किया था। स्टिकर के माध्यम से यूजर्स बिना कोई टेक्सट लिखे अपने हाव भाव अपने दोस्तों और प्रियजनो के साथ शेयर करते हैं। स्टिकर्स आपके चैटिंग के अनुभव को बेहतरीन बना देता है। अब तक व्हाट्सएप में इच्छित स्टिकर के लिए थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करना होता था। लेकिन अब इस प्लेटफॉर्म ने एक नया अपडेट रोल आउट कर दिया जिससे आप अपना मनचाही तस्वीर का स्टिकर बना सकते हैं।
फिलहाल चिंता की बात बस इतनी है की अभी यह सुविधा केवल व्हाट्एप बेव पर उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ समय में ही इस फीचर को विंडोज और मैक के लिए व्हाट्सएप के डेस्कटॉप-आधारित ऐप पर रोल आउट किया जायेगा। आइये आपको बताते हैं कि आप कैसे आपकी पंसदीदा तस्वीर का व्हाट्एप स्टिकर बना सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब खोलना होगा। इसके बाद आप किसी भी कॉन्टेक्ट की चैट ओपन करें।
2. चैट ओपन करने के बाद आपको अटैचमेंट आइकन पर जाकर स्टिकर को सलेक्ट करना होगा। अब, इसमें एक फाइल एक्सप्लोरर विंडो खुलेगी। इस विंडो के माध्यम से आपको वो एक फोटो चुनना होगा जिसका आप स्टिकर बनाना चाहते हैं।
3. फोटो सलेक्ट करने के बाद आपको एडजस्ट करने का और सेंड करने का विकल्प आयेगा। यंहा से आप अपने अनुसार फोटो को एडजस्ट कर सकते हैं। और उसे सेंड कर सकते हैं।
4.अगर आप बने हुए स्टिकर को सेव करना चाहते हैं तो स्टिकर पर राइट-क्लिक या लॉन्ग-प्रेस कर सकते हैं और इसे आगे उपयोग के लिए सेव सकते हैं। इसके अलावा लॉन्ग-प्रेस करके भी सेव कर सकते हैं। आप इसे बाद में सेव करने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।