आई.एफ.डब्ल्यू.जे. सवाई माधोपुर का जिला पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

आई.एफ.डब्ल्यू.जे. सवाई माधोपुर का जिला पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न

संवाददाता जो कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा/ सवाई माधोपुर 30 जुलाई, आई.एफ.डब्ल्यू.जे. (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) जिला इकाई सवाई माधोपुर का जिला पत्रकार अधिवेशन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आज रणथंभौर रोड़ स्थित होटल हिल व्यू में आयोजित हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिले के सभी उपखंडों से पत्रकार शामिल हुए।
जिला महासचिव इंजी. ज़ियाउल इस्लाम ने जानकारी देते हुए बताया की जिला अधिवेशन एवं सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि दौसा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती जसकौर मीना रहीं वहीं अध्यक्षता
आई.एफ.डब्ल्यू.जे. राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री उपेंद्र राठौड़ ने की।
अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष एवं अधिवेशन संयोजक राजेश शर्मा, जिला प्रमुख सुदामा मीना, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्वेता गर्ग,
सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमल महावर, गंगापुर सभापति शिवरतन अग्रवाल, सवाई माधोपुर पूर्व राजपरिवार से जुड़े समाजसेवी नरेंद्र सिंह, शिवाड़ ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, चौथ का बरवाड़ा प्रधान संपति पहाड़िया, सैनी समाज जिलाध्यक्ष सीएल सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सरकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन आशीष मित्तल, राजेश गोयल एवं दिलीप शर्मा द्वारा किया गया।
अतिथियों द्वारा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों पत्रकारों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों व उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं एवं समाधान को लेकर संवाद हुआ।