संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने अवैध गतिविधियों व अवैध बजरी खनन/ परिवहन व भण्डारण , अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त वृताधिकारियो के निर्देशन में समस्त थानाधिकारियो को कार्यवाही करने के निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी किशोरी लाल के निर्देशन मे , वृत्ताधिकारी वृत्त हिन्डोली सज्जन सिंह आरपीएस निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना हिन्डोली मुकेश कुमार मीणा पु.नि. के नेतृत्व में थाना स्तर की टीम गोपाल लाल स.उ.नि. ने नाकाबन्दी के दौरान अवैध बजरी से भरा 2दो ट्रेलर जप्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी हैं ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनाक 24-04-2022 को गोपाल लाल सउनि मय जाप्ता दौराने गश्त काच्छी घाटी हिण्डोली पर देवली की तरफ से एक डम्पर टाटा कम्पनी रजिस्ट्रेशन नम्बर आर जे 08-जी.ए- 5225 के चालक द्वारा डम्पर में एक रवाना से दो बार बनास की रेत परिवहन करना पाया गया हैँ। बिना वैध अनुज्ञापत्र के अवैध बजरी परिवहन करते हुये डिटेन किया जाकर डम्पर मय बजरी को जप्त किया गया व डम्पर चालक सरबजीत पुत्र गुरमेलसिह जाति सिक्ख निवासी गांधीग्राम थाना सदर जिला बून्दी को गिरफ्तार किया गया तथा डम्पर को सुरक्षार्थ हेतु थाना परिसर मे खङा किया गया वापसी थाना पर अभियोग संख्या 162/2022 जुर्म धारा 379,188 ता.हि. व 4/21 एमएमआरडी एक्ट मे दर्ज कर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा