गाजे बाजे ढोल नगाड़ों से किया माता जी की सवारी का विसर्जन

गाजे बाजे ढोल नगाड़ों से किया माता जी की सवारी का विसर्जन

दिनभर चला आम भंडारा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 5 अक्टूबर। विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के बाद आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी में आदर्श नवयुवक मंडल द्वारा दशहरे के अवसर पर विशाल आम भंडारा आयोजित कर ढोल नगाड़ों गाजे-बाजे के साथ माता जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया ।
सनातन धर्म अखाड़ा समिति महानगर अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने बताया है पिछले 2 वर्ष करोना काल के कारण माता जी की स्थापना नहीं होने से इस साल बच्चों में काफी उत्साह रहा, यह आयोजन पिछले 2006 से माता का जागरण और आम भंडारा रखा जाता है।

आदर्श नगर बंजारा कॉलोनी मे आदर्श नवयुग मंडल की आयोजन समिति कैलाश सोनी हरीश शर्मा राम सिंह पवार गजेंद्र सिंह सोलंकी शेखर गुर्जर नानू खंडेलवाल सेंटी सुमंत राज सिंह घनश्याम सिंह पवार बिट्टू शर्मा ललित सिंह खींची मोनू प्रजापति द्वारा नवरात्रि पर्व पर 9 दिन तक माता की स्थापना प्रतिदिन अलग-अलग संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम किए गए।

नवयुवक मंडल के राम सिंह ने बताया कि 9 दिन तक चले कार्यक्रमों में डांडिया महारास, दौड़ ,आरती और महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन प्रतिदिन आयोजित किया। हर साल के भांति इस साल भी नवमी का जागरण और दसवीं को आम भंडारा रखा गया।

बुधवार को दशहरा के अवसर पर आम भंडारे के बाद नवयुवक मंडल के सदस्यों ने महा आरती के बाद धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ माता जी की सवारी निकाल कर विसर्जन किया