संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान |
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड नेशनल ग्रीन कोर, ईको क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में महती भूमिका निभा रहे हैं। यह विचार जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने स्काउट गाइड मुख्यालय बूंदी पर आयोजित जिला स्तरीय इको क्लब प्रभारी कार्यशाला में रखें । उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, कचरा प्रबंधन के बारे में जन जन को समझाना है। सहा. कमिश्नर रोवर खुमान सिंह चौहान ने स्काउटिंग फॉर बॉयज, रोवरिंग टू सक्सेस वर्णित प्रकृति में स्काउट जीवन व प्रकृति संरक्षण की जानकारी दी।
इस अवसर पर सहा. कमिश्नर राजेंद्र कुमार व्यास, युवराज सिंह, उपप्रधान शिवजी लाल शर्मा, संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी, ट्रेनिंग काउंसलर पंकज सिसोदिया, सियाराम साहू ने नेशनल ग्रीन कोर ईको क्लब कार्यक्रम की जानकारी, गतिविधियां, प्रचार प्रसार, रिपोर्टिंग इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। सर्किल ऑर्गेनाइजर स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग के अनुसार इसमें हिंडोली, नैनवा देई स्थानीय संघ के इको क्लब प्रभारी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च बुद्धवार को स्थानीय संघ केशोरायपाटन, लाखेरी, इन्द्रगढ़ सहित शेष रहे विद्यालयों के इको क्लब प्रभारी सम्मिलित होंगे।
पर्यावरणविद पृथ्वी सिंह राजावत ने पौधारोपण, इको क्लब कार्यक्रम तथा नन्ने नन्ने स्काउट गाइड के साथ कार्य करने के बारे में बताया।
इस अवसर पर मेघराज शर्मा, नीरज कुमार, बृजेश कुमार, नरेश कुमार रघुवंशी, बाबूलाल राठोर, कुलदीप गिरी, राजेंद्र सरोया, जुगल किशोर, देवेंद्र सिंह हाडा, राधेश्याम वर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, रामलाल मेघवाल, संजय बाहेती, शंकर यादव, शौकीन चंद्र जांगिड़, दुर्गा सिंह हाडा, रमेश चंद्र मीणा, ने विशेष रूप से किये जा रहें कार्य की रिपोर्ट सहित सक्सेस स्टोरी के बारे मे बताया। कार्यशाला का संचालन ट्रेनिंग काउंसलर जितेंद्र शर्मा ने किया। स्काउट प्रतिज्ञा के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।