गिर गई इमरान सरकार, विपक्ष में पडे 174 वोट, ये होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री

जयपुर। लंबी राजनीतिक उठापटक के बाद आखिरकर कल रात इमरान खाने के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। आधी रात को इमरान के खिलाफ अविश्वास पत्र पारित किया गया। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव से हटाए जाने वाले देश के पहले पीएम बन गए हैं। इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 172 सदस्यों के वोट की आवश्यकता थी। इमरान के खिलाफ और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 174 वोट पड़े। जो कि आवश्यक वोटों से 2 अधिक थे।

वोटिंग शुरू होने से पहले ही चले खान की पार्टी के सदस्य
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने मतदान शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा से बहार निकलना शुरू कर दिया था। मतदान प्रक्रिया में केवल विपक्ष ने ही भाग लिया। वहीं, प्रधानमंत्री वोटिंग के दौरान विधानसभा में नहीं आये। इमरान को पहले ही अंदाजा हो गया था कि वोटिंग उनके विपक्ष में होने वाली है। इसलिए अविश्वास प्रस्तावा पारित होने से पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर दिया।

शहबाज शरीफ होंगे नये प्रधानमंत्री
विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री हो सकते हैं। शहबाज शरीफ 13 अगस्त 2018 से नेशनल असेंबली के सदस्य भी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद शरीफ ने कहा कि, "पाकिस्तान अब फिर से ईमानदारी और वैधता की राह पर है..हम एक उज्ज्वल भविष्य की ओर देख रहे हैं जहां हम प्रतिशोध नहीं लेंगे और किसी भी निर्दोष को जेल में डाल देंगे।"

बिलावल भुट्टो जरदारी ने दी पाकिस्तान की जनता को बधाई

विपक्षी दल पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा, "पिछले तीन सालों से लोकतंत्र पर हमले हो रहे थे। पुराने पाकिस्तान में आपका स्वागत है।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र एक सुनहरा प्रतिशोध है।