धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शनिवार को प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ ।शिविर का शुभारंभ हिंडोली उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ,उपजिला प्रमुख बंशीलाल मीणा,सरपंच सीमा मीणा ,हिंडोली विकास अधिकारी डॉ प्रेमराज मीणा ने विधिवत रूप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान शिविर मेंचिकित्सा,शिक्षा,कृषि,पशुपालन,रशद, महिला बालविकास ,बिजली,पीडब्ल्यूडी,सहित 19 विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद ।वही
राजस्व विभाग की अनुपस्थिति से काश्तकारों के नही हुए काम शिविर के दौरान राजस्व विभाग के ज्यादातर प्रकरण लेकर ग्रामीण शिविर में पहुचे लेकिन शनिवार को हिंडोली तहसीलदार ,कानूनगो,पटवारियो ने शिविर का बहिष्कार के चलते । राजस्व सम्बन्धी मामलों के निपटारे की आस लेकर आने वाले किसानों को हताश एवं मायूस होकर जाना पड़ा । राजस्व विभाग के अधिकारी ,कर्मचारियों द्वारा शिविर कार्य का बहिष्कार के चलते शिविर खानापूर्ति होकर रह गया ।
प्रभारी सचिव मुग्धा सिन्हा व जिला कलेक्टर कुमारी रेणु जयपाल ने लिया शिविर का जायजा लिया प्रभारी सचिव सिन्हा दोपहर बाद शिविर में पहुची ।उन्होंने प्रत्येक विभागवार डेस्क पर जाकर सबंन्धित विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से सबंन्धित जानकारी व प्रगति रिपोर्ट ली ।एवं उनसे विभाग वार चर्चा की । प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कुल 9 लाभार्थियो के आवासीय पट्टों का किया वितरण ।पट्टे पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर छाई खुशी लाभार्थियों ने पट्टे हाथ मे लेकर सेल्फी भी खिंचवाई ।
प्रशासन गांव के संग शिविर में प्रभारी सचिव मुग्धा सिन्हा ,जिला कलेक्टर कुमारी रेणु जयपाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर अमानुल्लाह खान एवं जिला परिषद सीईओ मुरलीधर प्रतिहार,जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ,उपखण्ड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी एवं अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने बेटी जन्म उत्सव के तहत प्रतिष्ठा जैन को बेबी किट दिया गया तथा बेटी को बहुत सारी शुभकामनाएं दी गई। गोद भराई कार्यक्रम के तहत ममता गुर्जर प्रथम गर्भवती महिला 8 माह को चुनरी ओढ़ाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनकी गोद भराई की गई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के प्रथम बार अन्नप्राशन करा कर उसे खिलौने कपड़े इत्यादि देकर बच्चे को शुभकामनाएं दी गई।इस दौरान कार्यवाहक सीडीपीईओ ज्योति गोडसे ने विभागीय प्रगति रिपोर्ट बताई।
शिविर में रोडवेज बसों को लेकर सरपंच सीमा मीणा ने प्रभारी सचिव के सामने जताई नाराजगी कस्बे में अंदर होकर नही आकर रोडवेज बसों के कोरोना काल के बाद से ही बसों के ठहराव को लेकर नाराजगी जताई ।ग्रामीण भाजपा नेता शौकीन चंद राठौर,भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबुलाल मीणा,मुकेश बनवाल ,रामलक्ष्मण सैनी ,सहित ग्रामीणों ने बसों के कस्बे में होकर निकालने की मांग की ।ग्रामीणों ने सिन्हा को बताया कि कस्बे के बाहर बायपास से निकलने एवं रुकने के कारण कस्बे से बसों में बैठने के लिये महिलाओं ,छात्र छात्राओं को हाइवे क्रॉस करते समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है ।ग्रामीणों की मांग सुनकर प्रभारी सचिव मुग्धा सिन्हा ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान कराने को लेकर आशस्वत किया । वही शिविर में समाज कल्याण व सामाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा कालामाल निवासी दिव्यांग हेमराज राठौर को ट्राई साइकिल प्रभारी सचिव व जिला कलेक्टर द्वारा सौपी गई ।