जयपुर। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। वर्तमान में हिमाचल में भाजपा का राज है। और एक फिर से भाजपा हिमाचल में सरकार को रिपीट करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। हिमाचल में राजस्थान की तरह 1990 से एक रिवाज बना हुआ है कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार अपनी सरकार नहीं बना सकी है। ऐसे में बीजेपी के सामने इस रिवाज को तोडने की बडी चुनौती है। और भापजा यह चुनौती स्वीकार भी कर रही है। भाजपा ने हिमाचल में अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल में ताबडतोड रैलियां कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पार्टी कोर ग्रुप के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राज्य में इस रिवाज को तोडने की पुरी कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 12 नवंबर को चुनाव होना है और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीख घोषित होते ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता पुरी तरह से सक्रिय हो गये हैं। गृह मंत्री ने अमित शाह ने शनिवार को प्रदेश के सिरमौर जिले के सतौन में 'हाटी आभार रैली' को संबोधित किया और कहा कि हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदल कर फिर से भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है। चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए शाह ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार का बनना तय है।