जेल में कैदी ने दूसरे कैदी दाढ़ी खींची तो उतार दिया मौत के घाट, 3 गिरफ्तार

जयपुर। झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कुख्यात गैंगस्टर रंजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल गुरदासपुर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह उर्फ ​​छबू की गैंगस्टर रंजीत सिंह ने जेल में ढाडी खींच दी थी जिसके बाद सरबजीत ने गैंगस्टर की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह उर्फ ​​छबू को शहर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या जेल में दोनों के बीच दुश्मनी का परिणाम थी। अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत सिंह ने एक बार सरबजीत की दाढ़ी खींची थी, जब वे दोनों जेल में थे।

उन्होंने कहा, "चूंकि दाढ़ी सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक है, इसने सरबजीत सिंह की भावनाओं को आहत किया और दोनों के जेल से छूटने के बाद उन्होंने रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रची।"

पुलिस ने बताया कि रंजीत सिंह की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह तीन अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ शहर के टेल्को इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहे थे।अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पहले हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है जो फरार है। उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त दो बंदूकें और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रंजीत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले थे, जिनमें हत्या और कुछ शस्त्र अधिनियम के तहत शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सरबजीत सिंह भी विभिन्न मामलों में विचाराधीन है।