कोटा के जैन समाज तलवंडी एवं बल्लभबाड़ी जैन मंदिर मैं 10 लक्षण पर्युषण के महापर्व समापन के बाद पड़वा ढोक को क्षमावाणी मनाई गई

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा के जैन समाज तलवंडी एवं बल्लभबाड़ी जैन मंदिर मैं 10 लक्षण पर्युषण के महापर्व समापन के बाद पड़वा ढोक को क्षमावाणी मनाई गई ---

क्षमावाणी के उपलक्ष में,आज जैन मंदिर तलवंडी कोटा में, इस अवसर पर गुरु मां गणनीआर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी के परम भक्त एवं गुरु मां 105 गणनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी के एवं उनके समस्त ससंघ के परम भक्त,,एवं गुरु मां विशुद्धमति माताजी की भक्तों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,, एवं श्री सकल दिगंबर जैन
समाज के सम्मानित सदस्य,श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,तलवंडी के सम्मानित सदस्य एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य ओम जैन सर्राफ, एवं माधुरी जैन सर्राफ,भगवान जी के सामने भक्ति रस में नृत्य करते हुए महावीर भगवान की आराधना की! इस अवसर पर जनरल मर्चेंट एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष एवं जैन मंदिर तलवंडी से जुड़े हुए राकेश जैन मडिया, तलवंडी जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन हरसोरा ,महामंत्री रविंद्र लुहाडिया, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार लोहाडिया समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश चांदवाड,श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति के कार्याध्यक्ष जे के जैन, प्रदीप पाटनी, नरेंद्र खटोड़, राजकुमार जैन , महेश सेठी,
राजमल पटौदी,ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, इस अवसर पर जैन समाज तलवंडी से जुड़े हुए वरिष्ठ वृद्ध गणमान्य व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया!

कोटा शहर के अन्य जैन मंदिर बल्लभबाड़ी में क्षमावाणी का कार्यक्रम आयोजित हुआ! कलश कार्यक्रम के दौरान जैन समाज बल्लभबाड़ी के लोगों ने बल्लभबाड़ी मंदिर के सम्मानित सदस्य ओम जैन सर्राफ एवं माधुरी जैन सर्राफ का सम्मान, नरेश जैन वेद, विमल जैन, राजेंद्र जैन, निशा जैन वेद, निर्मला जैन ने किया गया!

इस अवसर पर मंदिर समिति और मंदिर के बहुत से कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे!

जैन समाज के श्रेष्ठी ने बताया कि
तलवंडी जैन मंदिर कोटा में भक्ति और समाज के लोगों में जो उत्साह देखने को मिलता है वह कहीं नहीं मिलता!

मंदिर में जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बोलियों के माध्यम से मंदिर जी को दान देकर पुण्य कमाया,और उनका सम्मान किया गया!

तलवंडी मंदिर में कोटा से बाहर से पधारे हुए,पंडित शास्त्री अभिषेक भैया ने बहुत अच्छे तरीके से जैनमंत्र,बोलकर कलश करवाएं!