संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका संतोष रेगर के माध्यम से 12 अक्टूबर को बूंदी ब्लॉक के ग्राम मंडावरा में नेहरू नवयुवक मंडल एवं जन सहयोग से राजकीय विद्यालय परिसर एवं पंचायत समिति स्थान पर प्लास्टिक को एकत्रित करके उचित स्थान पर निस्तारण किया गया। एन वाई वी ने सभी को भारत सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की जानकारी दी एवं अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए कहा एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया । कार्यक्रम में सरपंच महोदय श्रीमती अनीता भील मंडल अध्यक्ष फोरू लाल सैनी, बुद्धि प्रकाश, विक्रम सिंह ,विनोद कुमार ,राकेश सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।