गब्बर सिंह टैक्स के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस जन ने विशाल वाहन रैली निकालकर प्रदर्शन किया
सावन के महीने में केंद्र सरकार ने भोलेनाथ पर चढ़ने वाले दूध पर जीएसटी लगाया
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 1 अगस्त । केंद्र सरकार के द्वारा आटा दाल चावल दूध दही मक्खन पनीर आदि जैसी बुनियादी वस्तुओं पर गब्बर सिंह टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस जन जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया, सचिव और पार्षद साजिद खान लाला भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय भान सिंह शक्तावत द्वारा विशाल वाहन रैली और उग्र प्रदर्शन किया गया रैली रामपुरा पीपल के पेड़ से शुरू होकर खाई रोड नयापुरा चौराहे होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंची और वहां पर कांग्रेस जन द्वारा प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री गृह मंत्री और वित्त मंत्री के पुतलों का दहन किया गया और इसके बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया रैली में आए सभी व्यक्तियों को महिला नेताओं द्वारा तिलक कर और रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया गया । विशाल वाहन रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेता अमित धारीवाल के द्वारा किया गया । विशाल वाहन रैली को राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस मौके पर युडीएच मंत्री श्री शांति धारीवाल जी ने कहा किदेश का आम आदमी लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हैं ऐसे में उन्हें राहत देने की अपेक्षा लगातार मैं टैक्स लगाना, जुल्म और अत्याचार की पराकाष्ठा है । प्रधानमंत्री मोदी गरीब पर टैक्स बढ़ाने में लग रहे हैं और अपने कारपोरेट मित्रों को टैक्स में छूट दी जा रही है उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं जबकि आम आदमी को हर जगह से हर तरह से लूटने का प्रयास प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस गरीब और देश विरोधी कदम का देश के कोने कोने में विरोध करेगी ।
रैली का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि सावन के महीने भगवान शिव पर चढ़ने वाले दूध पर केंद्र सरकार ने टैक्स लगाकर अपनी शिव भक्ति भारत की जनता को दिखा दी है केंद्र सरकार ने गरीबों आम जनता की सभी रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं पर जैसे आटा दाल चावल दूध दही मक्खन पनीर यहां तक की अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज को बेड पर भी गब्बर सिंह टैक्स देना पड़ेगा केंद्र में बैठे भाजपा के लोग केवल और केवल अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने उनका करजा माफ करने उनको टैक्स में छूट देने का काम कर रहे हैं और उनको दी गई छूट को देश की आम जनता और गरीब जनता से मनमान टैक्स लगाकर वसूल करने का काम कर रहे हैं यही काम आजादी से पहले गोरे अंग्रेजों ने किया था और आज आजादी के 75 साल बाद केंद्र में बैठे भाजपा के लोग कर रहे हैं पर यह भूल गए हैं उस समय भी कांग्रेस के नेताओं ने अंग्रेजों को भारत से भगाया था और देश को आजाद कर रहता है और आज भी वही कांग्रेस पार्टी इन भाजपा के लोगों को जो अंग्रेजों की नीतियों पर चल रहे हैं तानाशाही कर रहे हैं गरीब और आम जनता पर अत्याचार कर रहे हैं उनको सत्ता के गलियारों से भगाए मानेगी चाहे कितने ही कांग्रेस के नेताओं पर अपने तीनों तोतो से दबाव बन वाले पर कांग्रेस का नेता कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है और ना ही पीछे हटने वाला है हम सबका एक ही में सकते भाजपा को केंद्र से उखाड़ कर फेंकना है वह आने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता के गलियारों से भगाए मानेंगे ।
जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार भारत की आम जनता वह गरीब जनता की मुंह से रोटी का निवाला छीना चाहती है जहां भारतीय संस्कृति में पहली रोटी गाय की और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनती थी आज एक रोटी जीएसटी की बनने लगी है बच्चों के मुंह से दूध का निवाला छीन लिया इन लोगों ने यहां तक की जहां घर-घर में माता बहन ने ठाकुर जी को मक्खन का भोग लगा दी थी इन भाजपा के लोगों ने सत्ता के लालच में उस मक्खन पर भी जीएसटी लगाकर ठाकुर जी के मुख से भी मक्खन छीनने का प्रयास कर रहे हैं । यह लोग केवल अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो वाली नीति पर चल रहे हैं वह भारत जैसे शांति प्रिय देश में धर्म के नाम पर भाई भाई को आपस में लड़ाना चाहते हैं पर कांग्रेस का कार्यकर्ता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगा और समय आने पर इनको सत्ता से बाहर का रास्ता है दिखाएं मानेगा ।
प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों में सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद, प्रदीप सुमन माया जैन, प्रिंस वर्मा, ज्योति दत्ता शामिल थी ।
रैली में मुख्य रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव शिवकांत नंदवाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ जफर मोहम्मद, कोटा नगर निगम उत्तर महापौर मंजू मेहरा, उपमहापौर सोनू कुरैशी, उपमहापौर कोटा दक्षिण पवन मीणा, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह राजू, युवा नेता अजय नागर, शेर अली, दीपक शर्मा, अख्तर अहमद, असलम बेग ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया जिला महामंत्री नीरज शर्मा, पार्षद अनूप कुमार अनु, पार्षद हुकम चंद बेरवा, ललित शर्मा, नंद कुमार शर्मा नंदू, सुनील शर्मा संजीव जैन दिनेश खटीक दुष्यंत सिंह हाड़ा विष्णु मेवाड़ा कौशल्या सैनी, बशीर भाई, सपना बुर्ट यूनुस मोहम्मद, रचना शर्मा हरिओम सुमन सेलिना शैरी, नसरीन मिर्जा शबनम कुरेशी निशा गौतम, सोहेल खान, ललित सरदार, डॉ विजय सोनी, प्रशांत जैन सुखदेव प्रजापति, विजय कोडप चेतन मेवाड़ा अरुण भार्गव, जावेद शेरवानी, रमेश सोनी, दिग्विजय सिंह बिट्टू बना आशीष जैन पाटोदी, कुसुम सैन, बृजेश खींची विना सिंह दिलीप माधवानी अनिल दीप चंदानी, जॉनी वर्मा मोबिन मिर्जा सुभाष बागड़ी, शाहिद मिर्जा, चंद्रशेखर सैनी, हेमराज साहू, चंद्र प्रकाश गुप्ता प्रतिक सैनी जीतू केवट रमेश सुमन पवन वर्मा महेश रेगर कोमल कुमार अंकित देवरा हरभजन सिंह नवीन कुमार अभिषेक सोलंकी रवि कुमार अक्कू कपिल जोशी हनी राव दिलीप आशावत, अब्दुल रहीम दीपक गुर्जर सिकंदर सैनी आदि कांग्रेस जन और आमजन ने रैली में उपस्थित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।