संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा कांग्रेस पार्टी को जूते की नोक बराबर नही समझते है, के स्तरहीन बयान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सैकडों कांग्रेसजनों द्वारा एकत्र होकर बारां शहर के प्रमुख मार्ग श्रीजी का चैक, चैमुखा बाजार, सर्राफा बाजार, सदर बाजार, संस्था धर्मादा चैराहा, मुख्य बाजार होते हुए प्रताप चैक पर पहुंचकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के स्तरहीन एवं आपत्तिजनक बयान कि वह कांग्रेस पार्टी को जूते की नोक के बराबर भी नही समझते, के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का पुतला दहन किया।
धरने को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया द्वारा लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार करते हुए अमर्यादित एवं स्तरहीन बयानबाजी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ की गई है। जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खिलाफ इस प्रकार की बयानबाजी की घटना अशोभनीय है तथा इसकी कांग्रेस पार्टी कटु शब्दों में निन्दा करती है तथा उन्होनें भाजपा नेताओं को आगाह किया कि भविष्य में इस प्रकार की अनर्गल तथा स्तरहीन बयानबाजी से परहेज करे।
यह रहे उपस्थित- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष मांगरोल मनोज नागर, जिला सचिव खेमराज सिंह रहलाई, सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड, पूर्व संगठक सेवादल अशरफ देशवाली, पार्षद-रोहित सक्सेना, प्रशान्त भारद्वाज, राजाराम मीणा, जाकिर खान, नासिर मिर्जा, शुभम सक्सेना, नवीन नागर, नरेश नागर, लवि शर्मा, शाहिद इकबाल भाटी, मनीष चैधरी, तरूण पंकज, दिवेश जयंत, आसाराम बैरवा, दीपक वाल्मिकी, अंकुर सक्सेना |