पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 12,781 नए मरीज सामने आये, 18 मौत हुई

जयपुर। भारत में कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,781 नये मरीज सामने आये हैं। वहीं, इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई हैं। 18 मौतों के साथ कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,24,873 हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक सक्रिय मामले 76,700 हैं। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड -19 केसलोएड में 4,226 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं, कोरोना से सही होने वाले मरीजों की संख्या आज 8,537 दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना से रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 4,27,07,900 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल केसलोएड का 0.18 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि राष्ट्रीय कोविड -19 की रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 4.32 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गई।

टीकाकरण की स्थिती
इस समय देश में कोरोना टीकाकरण की बात करें तो राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में प्रशासित संचयी खुराक 196.18 करोड़ से अधिक हो गई है। और पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए 2,96,050 परीक्षण किए गए हैं।

राजस्थान में कोरोना की स्थिती
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 18 जून को राज्य में कोरोना के कुल 123 नये मामले देखने को मिले। इन नये मामलों के साथ अब राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 12.9 लाख पर पहुंच गई है वहीं, मौत को आंकडा 9,561 पर पहुंच गया है।