बाघोली में मेघवाल परिवार में शादी में एक रूपया शगुन लेकर निभाई समाज में रस्म

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
गांव के मेघवाल परिवार के रिटायर्ड व्याख्याता भोमराज बायल के बेटे इंजीनियर मनीष गोयल का विवाह नीमकाथाना निवासी गुरुदयाल कलोरिया की बेटी प्रियंका के साथ सम्पन्न हुआ। शादी में दूल्हे के पिता ने बिना दहेज एवं एक रूपया शकुन में लिया। जिसकी समाज मे चर्चा रही। समाज को दिशा निर्देश दिए। जिससे और भी समाज में बिना दहेज मुक्त शादी हो।