भीषण गर्मी में परेशान राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|

भारत विकास परिषद् आज़ाद शाखा के सेवा कार्य जारी

भारत विकास परिषद आज़ाद शाखा द्वारा जवाहर नगर में पीने के ठंडे पानी की समस्या को देखते हुए एलन सम्मुन्नत बिल्डिंग के पास केम्पर द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

आज़ाद शाखा अध्यक्ष अमन जैन ने बताया की इस वर्ष की भीषण गर्मी को देखते हुए आजाद शाखा ने कोटा शहर में दूसरा प्याऊ लगाया है।आजाद शाखा द्वारा रोज ठंडे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

प्याऊ के विधिवत शुभारम्भ में कार्यक्रम संयोजक संजीव मदान , नरेंद्र शर्मा,विनोद पटेल व अंकुल जैन के साथ शाखा सदस्य संजय मंगल,अमन जैन,अंकुर खंडेलवाल,अतुल जैन,दिनेश कसेरा, जयप्रकाश टेलर,रविन्द्र चांवरिया के साथ जवाहर नगर व्यापारी दीपक शर्मा,मुकेश प्रजापति व बृजेश जांगिड़ की उपस्थिति रही।