यूपी चुनाव में विपक्ष का आरोप बटन सपा का ​दबाया और पर्ची भाजपा की निकल रही

जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव के तीसरे चरण में आज 16 जिलों में फैले 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। मीडीया रिपोर्ट के मुताबिक आज दोपहर 1 बजे तक यूपी में मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में मतदान शुरू होने के तुरंत बाद, समाजवादी पार्टी ने कानपुर ग्रामीण में एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि एक मतदाता द्वारा समाजवादी पार्टी के बगल में बटन दबाए जाने के बाद भी वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) ने भाजपा की पर्ची जारी कर दी। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा। हालांकि चुनाव आयोगी की तरफ इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
मैनपुरी की करहल की होट सीट
सभी की निगाहें यादव परिवार के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर हैं, जहां से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपना पहला राज्य चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बता दें कि 1992 में पार्टी की स्थापना के बाद से सपा सिर्फ एक बार इस सीट से हार है। और यह हार उन्हें भाजपा के खिलाफ मिली थी।
2017 में भाजपा ने जीती थी 49 सीटें
2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से 49 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। वहीं, 9 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थी। जबकि एक एक सीट बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के खाते में गई थी।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल सिंह यादव जो कि मैनपुरी की जसवंतनगर, भाजपा के सतीश महाना कानपुर में महाराजपुर सीट, रामवीर उपाध्याय हाथरस में सादाबाद सीट, असीम अरुण कन्नौज सदर सीट और कांग्रेस के लुईस खुर्शीद फरुखाबाद सदर सीट से मैदान में हैं। लुईस खुर्शीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी हैं। तीसरे चरण के बाद, यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से लगभग आधी पर मतदान होगा। इस चरण के बाद 172 सीटों पर मतदान समाप्त हो जाएगा।