उत्तर प्रदेश के स्कूल में छात्रों को जबरदस्ती साफ करवाया शौचालय, जांच के दिए आदेश

जयपुर। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक स्कूल में छात्रों से जबरदस्ती शौचालय साफ करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिये। बलिया के बुनियादी शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जिला प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को शौचालय साफ करने के लिए मजबूर करने वाली एक क्लिप के बाद जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में बच्चे शौचालय की सफाई करते नजर आ रहे हैं वहीं एक शख्स उन्हें डांटता नजर आ रहा है। छात्रों ने ऐसा नहीं करने पर शौचालय बंद करने की धमकी भी दी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने कहा कि वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। वीडियो बलिया के सोहवन इलाके के पिपरा कला के प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है। आदमी की पहचान अभी पता नहीं चल पाई है। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।